Tipsntrick4u

Hot

Tuesday, July 4, 2017

How to extract iso file ussing most iso tool

4:24 AM 0

बहुउपयोगी iso टूल





डिस्क इमेज के क्षेत्र में सबसे लोकप्रिय हैं iso फाइल्स और इन पर काम करने के लिए अब आपको भारी बह्राक्म टूल्स की जरुरत होती है पर अब नहीं । एक छोटा टूल जो आपके iso फाइल्स से जुड़े सभी मुख्य कार्यों को करने में सक्षम है ।

इसमें आप iso फाइल पर किये जाने वाले चार मुख्य काम Extract, Backup, Convert, Burn को बड़ी आसानी से कर सकते हैं । यानी आप किसी iso फाइल की सामग्री निकाल सकते हैं, किसी डिस्क से iso फाइल बना सकते हैं, अन्य इमेज फाइल को iso फाइल में बदल सकते हैं और किसी iso फाइल से सीडी/डीवीडी बर्न कर सकते हैं ।

इसकी खूबियाँ हैं -

->> Extract files and folders from disc image
->> Copy disc to disc image (including Audio CD)
->> Convert disc image to ISO or BIN format
->> Burn ISO or CUE/BIN image to disc
->> Supports common formats (ISO, CUE, BIN, NRG, MDF, CDI etc.)
->> Supports CD-R/RW, DVD-R/RW, DVD+R/RW, DVD+R DL, BD-R/RE
->> Supports verification of written files


अगर आपको iso फाइल पर काम करने की जरुरत पड़ती है तो ये एक जरुरी टूल है आपके लिए ।

सिर्फ 1.7 एमबी आकार का मुफ्त टूल ।



Read More

how to recover bad cd/dvd data ussing isobuster

4:12 AM 0
सीडी/डीवीडी रिकवरी टूल हुआ अब और भी बेहतर

सीडी डीवीडी रिकवरी के लिए सबसे बेहतर टूल Iso Buster अब और भी उन्नत नए संस्करण IsoBuster 3.0 के रूप उपलब्ध है ।


इस टूल से आप लगभग किसी भी ऑप्टिकल डिस्क CD, DVD, Blu Ray से डाटा रिकवर तो कर ही सकते हैं साथ ही उपयोग ना किये जा सकने वाले Hard Drives, USB flash / thumb sticks, compact media cards, MMC media cards, SD, Micro SD से भी डाटा प्राप्त करने की सुविधा है ।

वैसे सीडी डीवीडी के अलावा अन्य मीडिया में ये उतना उपयोगी नहीं है क्यूंकि पेन ड्राइव जैसे टूल खराब होने पर कंप्यूटर से जुड़ने में ही असमर्थ हो जाते हैं फिर भी करप्ट हार्ड डिस्क या पेन ड्राइव को बिना फॉर्मेट किये डाटा निकालने में इसकी मदद ली जा सकती है ।

इसका उपयोग भी बहुत आसान है अपने कंप्यूटर में सीडी डीवीडी लगाकर इस टूल को शुरू कीजिये फिर सी प्रोग्राम में सीडी डी वी डी को सेलेक्ट कीजिये फिर जिस फाइल फोल्डर को अपने कंप्यूटर पर कॉपी करना हो उसे सेलेक्ट कर राईट क्लिक कीजिये extract कीजिये और दूसरी जगह आप रखना चाहें वहां सेव कर लीजिये ।

इस टूल का एक अहम् उपयोग ये है की आप इसकी मदद से प्रोटेक्टेड सीडी/डीवीडी का डाटा भी निकाल सकते हैं ।


सिर्फ 3.72 एमबी आकार का उपयोगी औजार, ये टूल पूरी तरह मुफ्त नहीं है इसलिए जब इसका उपयोग ना हो इसे अनइंस्टाल कर दें ।



इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 


दूसरी अतिरिक्त डाउनलोड लिंक यहाँ है । 
Read More

Get data from bad CD / DVD

4:09 AM 0

ख़राब सीडी/डीवीडी से डाटा प्राप्त करें 


आपको भी ख़राब सीडी या डीवीडी से डाटा निकालने में मुश्किल हुई होगी या फिर आपके डिस्क पर डाटा राइट हुआ तो है पर वो दिखाई नहीं दे रहा ।
ऐसे सभी समस्याओ का समाधान है ये मुफ्त औजार ।

अपनी सीडी या डीवीडी ड्राइव चुने फिर एक फोल्डर चुनकर जिसमें आप डाटा सेव करना चाहे चुनकर ख़राब सीडी या डीवीडी का डाटा कॉपी कर पायेंगे ।

सिर्फ 725 केबी आकार का उपयोगी औजार ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

दूसरी डाउनलोड लिंक यहाँ है ।
Read More

how to change windows 7 start menu transparent

3:53 AM 0

अपने स्टार्ट मेनू को दीजिये नया रूप


अपने स्टार्ट मेनू को दीजिये आकर्षक पारदर्शी रूप जैसा नए विंडोज सेवन में हैं ।
छोटा और मुफ्त औजार सिर्फ 2.7 एमबी आकार का ।


यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।
Read More

How to save your pc to autorun virus

3:47 AM 0

अपने कंप्यूटर को बचाइए autorun वायरस से

कंप्यूटर में वायरस फ़ैलाने का एक बड़ा माध्यम है पेन ड्राइव और इसमें भी जो तरीका सबसे ज्यादा वायरस फैलाता है वो है Autorun फाइल्स के जरिये, आपने पेन ड्राइव कंप्यूटर में लगाया नहीं की ये खुद ही शुरू होकर आपके कंप्यूटर में वायरस प्रोग्राम डाल देते हैं । 
अब इनसे बचने का आसान और मुफ्त औजार । 

इसे बस अपने कंप्यूटर में इंस्टाल कीजिये और जब भी आप अपने कंप्यूटर में पेन ड्राइव या मेमोरी कार्ड लगायेंगे ये आपको तुरंत सूचना देगा की इसमें autorun फाइल है या नहीं, अगर फाइल होगी तो ये आपको उसे डिलीट करने का सन्देश भी देगा । इसमें आप एक क्लिक करके ही इस फाइल को डिलीट कर सकते हैं और फिर अपना काम जारी रख सकते हैं । 

इस मुफ्त औजार का आकार है सिर्फ 304 केबी । 

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 



इसे इंस्टाल कर लेने के बाद ये प्रोग्राम आपके टास्कबार में एक आइकन के रूप में दिखाई देता रहेगा । इस पर राईट क्लिक कर आप इसकी Setting का विकल्प चुन लें । 

एक नयी विंडो कुछ इस तरह दिखाई देगी 



यहाँ आप सुनिश्चित कर लें की Run The Program at Startup का विकल्प चुना हुआ है, इससे जब भी आप अपना कंप्यूटर शुरू करेंगे ये प्रोग्राम भी शुरू होकर अपना काम करता रहेगा । 

Read More

Now even better new SuperAntiSpyware

3:46 AM 0

अब और भी बेहतर नया SuperAntiSpyware




अगर आप इंटरनेट का उपयोग करते हैं तो वायरस के अलावा भी कई खतरे है तो आपके कंप्यूटर को कुक्सान पहुंचा सकते हैं ऐसे में एंटी वायरस के साथ एक और सुरक्षा औजार जो आपको सुरक्षित तो रखेगा ही आपके खराब हो चुके कंप्यूटर को ठीक भी करने में आपकी मदद करेगा नया SUPERAntiSpyware 5.0.1134 Final ।

ये नया संस्करण पहले से जयादा आकर्षक, तेज है ही Spyware, Adware, Trojans, worms, keyloggers से बेहतर सुरक्षा भी देता है साथ ही browser hijackers(ऐसे प्रोग्राम या वेबसाइट जो आपके ब्राउजर पर होमपेज,सर्च इंजन या टूलबार इन्स्टाल कर देते है ) की समस्या से भी मुक्ति दिलाता है ।

इस नए संस्करण में आप पूरे कंप्यूटर, किसी एक ड्राइव या फोल्डर के साथ ही मोबाइल फोन को भी स्कैन कर सकते हैं ताकि आपका फ़ोन भी समस्याओं से मुक्त रहे ।

एक बेहद जरुरी मुफ्त उपयोगी औजार 29 एमबी आकार में ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

Read More

How to remove computer virus easy step

3:44 AM 0

कंप्यूटर से वायरस हटाने का एक आसान उपाय



माइक्रोसॉफ्ट का एक मुफ्त टूल जो आपके वायरस से ग्रस्त कंप्यूटर को ठीक करने में आपकी मदद करेगा । । इस टूल का नाम है Microsoft Safety Scanner और ये एक पोर्टेबल टूल है इसलिए इसे इंस्टाल करने की भी जरुरत नहीं ।

आपको करना ये है की इस टूल को डाउनलोड करें और जिस कंप्यूटर पर इसे चलाना चाहते हैं उसमें पेस्ट करके या फिर पेन ड्राइव से इस पर डबल क्लिक आकर इसे शुरू कर दें ।
फिर ये आपके कंप्यूटर से viruses, malware, spyware को ढूंढकर उन्हें हटा देगा ।

इस टूल की एक खामी है की ये सिर्फ १० दिन तक ही काम में लिया जा सकता है इसलिए जब इसकी जरुरत हो तभी डाउनलोड कर उपयोग करें । तुरंत डाउनलोड करने से हर बार आपको updated virus definitions मिलेगा जो ज्यादा बेहतर तरीके से वायरस से लड़ने में सक्षम होगा ।

इस मुफ्त टूल का आकार है 71 एमबी ये आकार में भारी तो है पर उपयोगी भी ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।


ये लिंक आपको Microsoft Safety Scanner के डाउनलोड पेज पर ले जाएगी वहां आप Download Now बटन पर क्लिक कर इस टूल को डाउनलोड कर पायेंगे ।


लिंक ठीक कर दी गयी है असुविधा के लिए क्षमा कीजियेगा । 
Read More

how to remove ads for your browser

1:02 AM 0

अब इंटरनेट से विज्ञापनों को कहें अलविदा

सर्फिंग करते हुए वेबसाइट्स पर लगे विज्ञापन आपका ध्यान भटकाते तो हैं ही आपके इंटरनेट की बैंडविथ भी बर्बाद करते हैं । अब अलग अलग ब्राउजर पे एड ब्लोकर लगाने की बजाये एक ही टूल से आप सभी ब्राउजर पर विज्ञापन से मुक्ति पा सकते हैं ।

इस टूल का नाम है AdFender और ये आपके नाम की ही तरह आपकी विज्ञापनों से सुरक्षा करता है ।

इस टूल को इंस्टाल करने के बाद ये आपके कंप्यूटर के साथ ही शुरू हो जाया करेगा और जिस तरह अपने डेटाबेस के आधार पर एंटी वायरस काम करके वायरस को रोकता है लगभग उसी तरह से आपके ब्राउजर पर विज्ञापनों को रोकता है ।

एंटी वायरस की ही तरह ये अपने डेटाबेस को अपडेट करता रहता है ताकि ये हमेशा बेहतर काम करता रहे ।

ये लगभग सभी प्रमुख इंटरनेट ब्राउजर जैसे Internet Explorer, Firefox, Chrome, Safari, Opera, Avant, K-Meleon, Maxthon, Lunascape, Epic आदि पर उपयोगी है ।


एक बार ये टूल इंस्टाल करने के बाद वेबपेज और इंटरनेट की स्पीड में फर्क आप जरुर महसूस करेंगे ।

सिर्फ 1.6 एमबी आकार का मुफ्त उपयोगी औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 


दूसरी अतिरिक्त सीधी लिंक यहाँ है । 
Read More

How to change the audio of the video file

12:41 AM 0

विडियो फाइल की ऑडियो को बदलिए




अब आप अपने किसी विडियो फाइल के ऑडियो को बदलकर उसकी जगह पर अपनी पसंद के गाने या अन्य कोई ऑडियो लगा सकते है ।

इस आसान टूल से आप एक ऑडियो और एक विडियो फाइल को मिलाकर नयी फाइल भी बना सकते हैं वो भी बस एक ही क्लिक में ।


इस मुफ्त औज़ार का आकार है 4 एमबी ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

दूसरी सीधी डाउनलोड लिंक यहाँ है ।
Read More

How to block installation in your pc

12:40 AM 0

आपकी मर्जी के बिना कोई प्रोग्राम इंस्टाल नहीं होगा.





अगर आपका कंप्यूटर आपके अलावा भी और कोई उपयोग करता है और आप चाहते हैं की आपके कंप्यूटर पर अनावश्यक प्रोग्राम इंस्टाल ना किये जाए तो इसका उपाय है ये नया टूल ।



InstallGuard नाम के इस टूल से आप हर तरह के प्रोग्राम इंस्टालेशन को रोक सकते हैं । 
इस टूल में पासवर्ड की सुविधा है जिसके जरिये सिर्फ आपका ही नियंत्रण प्रोग्राम इंस्टालेशन पर रहेगा ।

आप जब चाहे इसे शुरू या बंद कर सकते हैं । आप अपने कंप्यूटर के Administrator या अन्य किसी यूजर अकाउंट को प्रोग्राम इंस्टाल करने की छूट दे या रोक सकते हैं ।


इसे इंस्टाल करने के बाद जब भी कोई नया प्रोग्राम इंस्टाल करने की कोशिश करेगा तो इस तरह



के एरर मैसेज के साथ इंस्टालेशन रुक जाएगा ।

इसकी सुविधाओं की ज्यदा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें । 



सिर्फ 1.8 एमबी आकार का छोटा मुफ्त उपयोगी औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

दूसरी अतिरिक्त डाउनलोड लिंक यहाँ है । 
Read More

Website dekhe offline aur download kre

12:21 AM 0

वेबसाइट डाउनलोड करे और देखे ऑफलाइन


एक मुफ्त औजार जो पूरी वेबसाइट को डाउनलोड करने और फिर उसे ऑफलाइन देखने की सुविधा देता है ।

सिर्फ़ २.७ एमबी का पोर्टेबल टूल इंस्टाल करने की भी जरुरत नही ।



डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।
Read More

Delete n hone wale data ko mitaye puri tarah se

12:17 AM 0

Delete न होने वाले  डाटा को मिटायें पूरी तरह





आप अपने व्यक्तिगत इलेक्ट्रोनिक डाटा हटाने के लिए क्या करते है ? ज्यादा से ज्यादा डिलीट या फिर फॉर्मेट, पर क्या उससे आपका डाटा ख़त्म हो जाता है ? नहीं ।
अब ऐसे बहुत से सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं जो आपके कंप्यूटर डिस्क, पेन ड्राइव या मेमोरी कार्ड से डिलीट या फॉर्मेट हुआ डाटा फिर से प्राप्त कर सकते हैं ।

अगर आप नहीं चाहते की आपका व्यक्तिगत डाटा रिकवर किया जा सके तो ये टूल आपके डाटा को पूरी तरह मिटाने में आपकी मदद करेगा ।

एक आसान औजार एक्स्प्लोरर इंटरफेस के साथ ।
सिर्फ 1.7 एमबी आकर का मुफ्त छोटा औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।
Read More

Monday, July 3, 2017

Windows me open kre tar file ko

10:23 PM 0

विन्डोज़ में ओपन करे tar फाइल

[tarfolder.gif]
जैसे विन्डोज़ में .zip .rar .7z जैसे जिप फॉर्मेट होते हैं वैसे ही उबुन्टु में .tar जिप फॉर्मेट होता है ।
और इन्हे विन्डोज़ में खोलना बहुत मुश्किल होता था पर अब नही ये एक २६६ केबी का औजार इंस्टाल करने के बाद आप अपने विन्डोज़ में .tar फाइल को वैसे ही खोल और देख पाएंगे जैसे अन्य किसी फोल्डर या .zip फाइल को ।



यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।
Read More

Ak download manager jo youtube se bhi video download kre

10:17 PM 0

एक डाउनलोड मैनेजर जो यूटयूब से विडियो भी डाउनलोड करे




डाउनलोड मैनेजर इंटरनेट से डाउनलोडिंग को बहुत आसान बना देते है । ज्यादा फाइल डाउनलोड करनी हो या कोर्इ बडी फाइल डाउनलोड करनी हो सबसे बेहतर विकल्प डाउनलोड मैनेजर ही होते है । ऐसे में एक नया बढि.या विकल्प है eagleget इसमें डाउनलोड मैनेजर की सभी जरुरी खूबिया तो है ही साथ ही ये आपको आासानी से यूटयूब विडियो डाउनलोड करने की अतिरिक्त सुविधा भी देता है ।

ये सभी प्रमुख ब्राउजर जैसे फायरफाक्स, ओपेरा, इंटरनेट एक्सप्लोरर और क्रोम के साथ भी जुड जाता है यानि आप सीधे ब्राउजर से ही इसका उपयोग कर सकते हैं और चाहें तो बिना किसी ब्राउजर के सीधे ही इसका प्रयोग कर सकते हैं ।

एक बार इसें इंस्टाल करने के बाद ये आपके ब्राउजर में किसी लिंक पर राइट किलक करने पर तो उपयोग किया जा ही सकता है साथ ही यूटयूब पर आपको विडियो पर एक अतिरिक्त डाउनलोड बटन भी दिखार्इ देगा जिस पर किलक करके आप यूटयूब विडियो को अलग अलग फार्मेट में किसी एक विकल्प में डाउनलोड कर पायेंगें ।

कुछ इस तरह 






साथ ही आप चाहे तो सीधे लिंक से ही यूटयूब विडियो डाउनलोड कर सकते है इसके लिए आपको पहले तो  डाउनलोड मैनेज्र को शुरु करना होगा फिर Video sniffer पर किलक करके दांयी ओर खुली छोटी विंडो में लिंक को टाइप या पेस्ट करना होगा । थोडी देर में नीचे Quality के सामने अपनी पसंद का फार्मेट चुने और उसके सामने रेडियो बटन सेलेक्ट करे फिर नीचे Download पर किलक कर दे आपका यूटयूब विडियो डाउनलोड होने लगेगा ।


कुछ इस तरह 


इसमें कुछ अतिरिक्त सुविधांए भी है जैसे आप तय कर सकते है कि एक निशिचत समय में डाउनलोड मैनेजर खुद ही आपकी लिंक की हुर्इ फाइल्स को डाउनलोड करना शुरु कर दे ( मुख्य चित्र देंखें )

और इस टूल की सबसे अच्छी बात तो ये है कि ये बिल्कुल मुफ्त है और आाकार में भी छोटा सिर्फ 4 एम बी का है ।

इसे डाउनलोड करने यहां किलक करें ।

दूसरी अतिरिक्त डाउनलोड लिंक यहां है ।



उम्मीद है ये टूल आपके काम आयेगा ।




Read More